सीएम योगी से मिले विधायक साकेन्द्र वर्मा

फतेहपुर, बाराबंकी। कुर्स विधानसभा क्षेत्र के विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री को होली पर्व की शुभकामनाएं दीं और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुलाकात के दौरान विधायक साकेन्द्र प्रताप वर्मा ने मुख्यमंत्री से कुर्स विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने क्षेत्र में चल रही परियोजनाओं की प्रगति से अवगत कराया और भविष्य में कराए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में भी सुझाव प्रस्तुत किए।read more:https://pahaltoday.com/president-attends-empowered-women-prosperous-delhi-programme/  विधायक ने बताया कि प्रदेश सरकार के नेतृत्व में क्षेत्र में सड़कों, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विकास के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन और सहयोग से कुर्स विधानसभा क्षेत्र में विकास की गति लगातार तेज हो रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विधायक को होली की शुभकामनाएं दीं और क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। विधायक ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और योजनाओं से जनता को सीधा लाभ मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *