बेलहरा में हरे आम के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत

बाराबंकी। नगर पंचायत बेलहरा के सभासद नासिर खान ने उप जिलाधिकारी से क्षेत्र में हरे-भरे आम के पेड़ों के अवैध कटान की शिकायत की है। उन्होंने इस मामले में तत्काल जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सभासद नासिर खान ने अपनी शिकायत में बताया कि नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 भटुवामऊ में हसीब खान पुत्र अयूब खान की बाग स्थित है। इस बाग में फल-फूल रहे हरे-भरे आम के पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काटा जा रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि यह अवैध कटान पर्यावरण की दृष्टि से अत्यंत आपत्तिजनक और गैरकानूनी है। इससे केवल हरियाली को नुकसान हो रहा है, बल्कि यह नियमों का भी उल्लंघन है। सभासद ने उप जिलाधिकारी से अनुरोध किया है कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जाए और अवैध कटान को तुरंत रुकवाया जाए। साथ ही, इस कृत्य में शामिल सभी दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *