होलिका दहन, होलीकोत्सव, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत पुलिस ने किया पैदल गश्त

भदोही। जनपद में कानून एवं शांति व्यवस्था एवं आगामी पर्व होलिका दहन, होलीकोत्सव, ईद, नवरात्रि एवं रामनवमी के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के  निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के पर्यवेक्षण समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने सर्किल के थाना क्षेत्र अंतर्गत थाना, चौकी प्रभारियों व पर्याप्त पुलिस बल के साथ पैदल गश्त, फ्लैग मार्च किया जा रहा। पैदल गश्त, फ्लैग मार्च के दौरान मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख मार्गों, चौराहों व बाजारों आदि में भ्रमण कर संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु व वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। समस्त क्षेत्राधिकारीगण के नेतृत्व में शराब की दुकानों ,होटल-ढ़ाबा, बाजार, बस स्टैण्ड्स, रेलवे स्टेशन की चेकिंग की जा रही है तथा मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों पर पैदल गस्त, फ्लैग मार्च कर आमजन से संवाद स्थापित कर शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है। महत्वपूर्ण स्थानों, चिन्हित हाटस्पाट, मिश्रित आबादी के क्षेत्रों में निरन्तर संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग सुनिश्चित की जा रही है। जिससे कहीं कोई अप्रिय घटना न हो सके। जनपद के समस्त आमजन से रंगों के त्योहार होली को शांतिपूर्वक त्योहार मनाये जाने की अपील की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *