विवाहिता ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

फर्रुखाबाद -मोहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शेखपुर में गुरुवार रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।जानकारी के अनुसार शेखपुर निवासी अनीस की 25 वर्षीय पत्नी जुली गुरुवार रात घर में सास और चचिया सास के साथ होली के त्योहार को लेकर गुझिया बना रही थी। इसी दौरान वह कमरे में चली गई।read more:https://pahaltoday.com/minister-of-state-for-defence-welcomes-insv-kaundinya-after-successful-completion-of-her-maiden-overseas-visit-to-oman/  कुछ देर बाद वह नीचे बिस्तर पर गिर गई, जिससे पति अनीस की नींद खुल गई। परिजन तुरंत उसे एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।बताया गया है कि जुली की शादी 15 फरवरी 2023 को हुई थी। उसके दो वर्ष का एक बेटा और आठ माह की एक बेटी है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और सास शशिकला का रो-रोकर बुरा हाल है।वहीं मृतका के भाइयों सन्नी, राहुल और शिवम ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट की बात भी सामने आई है।घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई। सूचना पर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार शुक्ला और चौकी प्रभारी लक्ष्मण सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में क्षेत्राधिकारी अजय वर्मा व मजिस्ट्रेट सती कल्ताजिया ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।पुलिस का कहना है कि मामले में फौरी सूचना दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों से तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *