अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल उत्सव की तैयारी

बाराबंकी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर बाराबंकी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर खेल और उत्सव का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन 8 मार्च को पल्हरी चौराहा स्थित जेब्रा पार्क में होगा। इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं में खेल के प्रति रुचि बढ़ाना है। आयोजन की थीम अस्मिता लीग रखी गई है। मेरा युवा भारत की जिला युवा अधिकारी रश्मि गुप्ता ने प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में जीजीआईसी की बालिकाएं, सरदार पटेल महाविद्यालय की छात्राएं, वंदना फाउंडेशन जैसी स्वयंसेवी संस्थाएं, महिला स्वयं सहायता समूह और जिले के महिला मंडल की सदस्य बड़ी संख्या में भाग लेंगी। यह आयोजन मेरा युवा भारत और खेलो इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में हो रहा है।read more:https://pahaltoday.com/department-of-commerce-organizes-stakeholder-consultation-meeting-to-ensure-trade-continuity-amid-emerging-geopolitical-developments/ प्रतियोगिताओं में 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर की दौड़ शामिल होगी। खेल के साथ-साथ रस्साकशी और म्यूजिकल चेयर जैसी मनोरंजक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इन आयोजनों में अंडर-13, अंडर-18 और अंडर-25 आयु वर्ग की बालिकाएं व महिलाएं हिस्सा ले सकेंगी। सभी प्रतियोगिताएं 8 मार्च को सुबह 10 बजे से शुरू होंगी। विजेताओं को विभाग द्वारा प्रमाण पत्र, मेडल और उपहार प्रदान किए जाएंगे। जिला युवा अधिकारी रश्मि गुप्ता ने कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत का पोस्टर भी जारी किया। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग और खेल विभाग से खेलो इंडिया के कोच सुनील यादव सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *