एम.ए.पी.एस का हर छात्र शाइन करेगा : राजेंद्र अग्रवाल 

लखनऊ: महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल, मोती नगर ब्रांच के वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि राजेंद्र अग्रवाल ने विद्यालय के छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन को देखकर शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन के संयुक्त प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में भारी संख्या में उपस्थित अभिभावकों एवं छात्रों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने सभी को बधाई दी तथा विद्यार्थियों को कड़े परिश्रम एवं लक्ष्य निर्धारण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यदि छात्र एवं शिक्षक दोनों पूरी निष्ठा और मेहनत के साथ कार्य करें तो निश्चित रूप से एम.ए.पी.एस का हर छात्र शाइन करेगा।
विद्यालय के प्रबंधक सुधीर एस. हलवासिया ने छात्रों एवं अभिभावकों को जानकारी देते हुए बताया कि अग्रवाल शिक्षा संस्थान द्वारा संचालित यह एक चैरिटेबल स्कूल है तथा विद्यालय की ओर से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
पुरस्कार वितरण के उपरांत छात्रों द्वारा आकर्षक एवं शानदार नृत्य प्रस्तुतियां दी गईं, जिनकी सभी उपस्थित जनों ने सराहना की। संस्था के अध्यक्ष श्री देशराज अग्रवाल ने सभी को आगामी होली पर्व की शुभकामनाएं प्रदान कीं।
मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत होली का रंगारंग आयोजन भी किया गया, जिसमें फूलों की होली खेली गई तथा उपस्थित सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल एवं पुष्प अर्पित कर प्रेम, सौहार्द एवं उत्साह के साथ होली पर्व का आनंद लिया।
विद्यालय प्रबंधन की ओर से अध्यक्ष लोकराम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी सुधीश गर्ग, उपाध्यक्ष विनोद अग्रवाल, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र जिन्दल, संयुक्त मंत्री अमित अग्रवाल, प्रधानाचार्या रूचि पुरी सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *