कोटा-बून्दी के हर गांव-ढाणी तक रोड कनेक्टिविटी सुदृढ़ होगी- बिरला

सांगोद को 171 करोड़ के विकास कार्य़ों को मिली सौगात

कोटा,। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को सांगोद विधानसभा क्षेत्र में 171 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण शिलान्यास किया। इस दौरान भांडाहेड़ा 87 करोड़ से प्रस्तावित कैथून से रेलगांव, भांडाहेड़ा–चारचौमा–बालाजी की थाक–अडूसा सड़क निर्माण सहित 111 करोड़ रूपए और बपावरकलां में 21 करोड़ से प्रस्तावित सांगोद-बपावर-कवाई सड़क सहित 60 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।

बिरला ने कहा कि एक समय यहां केवल एक सड़क मार्ग था, बाजार में जाम और अव्यवस्था आम बात थी। छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी वर्षों इंतजार करना पड़ता था, लेकिन आज स्थिति बदल रही है और व्यापक स्तर पर विकास कार्य धरातल पर दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प है कि कोटा-बून्दी क्षेत्र सड़क संपर्क के मामले में अग्रणी बने। इसी दिशा में पिछले पांच दिनों में ही 713 करोड़ रुपए के सड़क कार्यों का शुभारंभ किया गया है।
कोटा-बून्दी क्षेत्र को दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे की निकटता का भी लाभ मिल रहा है, जिससे किसानों को अपनी उपज बड़े बाजारों तक पहुँचाने में सुविधा होगी और परिवहन लागत में कमी आएगी। इससे स्थानीय उद्योग और व्यापार को भी नई गति मिलेगी। सड़क, बिजली, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य, इन सभी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना प्राथमिकता है। इस दौरान जिलाध्यक्ष प्रेम गोचर, जिला प्रमुख मुकेश मेघवाल, प्रधान जयवीर सिंह, कृष्णा शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने संबोधित किया।

read more https://pahaltoday.com/brainstorming-on-improving-the-quality-of-education-orientation-of-public-representatives-and-teachers/

क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की रखी नींव- नागर
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि हमने केवल दो वर्षो में सांगोद क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखी है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई एवं आधारभूत संरचना से जुड़ी अनेक योजनाओं को नई गति मिल रही है। 171 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात इसका प्रमाण है। आने वाले समय में सांगोद विधानसभा एक नया स्वरूप नजर आएगा। ग्रामीण अंचलों में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आमजन का जीवन स्तर बेहतर होगा और स्थानीय युवाओं को नए अवसर प्राप्त होंगे।

इन कार्यों की भी मिली सौगात
कार्यक्रम के दौरान दीगोद-चन्द्रावला पुलिया, जालिमपुरा-हरिपुरा सड़क, जालिमपुरा–हरिपुरा पुलिया, सीमलिया- कंवरपुरा सडक , कल्याणपुरा व उकल्दा सड़क, सीमलिया–हनौतिया संपर्क सड़क, पोलाईकलां-बरगू सड़क, चावण्डहेड़ी व दरबीजी में पुलिया, ग्राम पावड़ा और निमोदा में 33/11 केवी जीएसएस निर्माण तथा भौरां में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का लोकार्पण भी किया गया। बपावर में ग्राम कमोलर से जबरीकला–रहलावद–खादिया से स्टेट हाईवे तक 13 करोड़ की सड़क, ग्राम लटूरी और गेहूंखेड़ा में 33/11 केवी जीएसएस सहित अनेक सौगाते मिली। इस दौरान गर्भवती महिलाओं को पोषण किट का वितरण भी किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *