होम क्रेडिट इंडिया का नया होली म्यूजिकल कैंपेन

लखनऊ : अग्रणी कंज्यूमर फाइनेंस कंपनी, होम क्रेडिट इंडिया ने आज अपने नए ब्रांड कैंपेन `कहो ईएमआई को हां’ की शुरुआत का एलान किया। होली के जीवंत उत्साह और ब्रांड के मूल दर्शन जिंदगी हिट पर आधारित यह अभियान, क्रेडिट के प्रति भारतीयों के भावनात्मक जुड़ाव को संकोच और संदेह से बदलकर आत्मविश्वास और स्मार्ट वित्तीय विकल्पों में बदलना चाहता है।
`कहो ईएमआई को हां’ कैंपेन के केंद्र में एक सांस्कृतिक अंतर्दृष्टि निहित है – जहाँ भारतीय बिना किसी संकोच के रंगों के साथ होली का आनंद लेते हैं, वहीं ईएमआई  या लोन जैसे वित्तीय निर्णय लेते समय वे अक्सर रुकते हैं और खुद पर संदेह करते हैं। इस म्यूज़िकल कैंपेन के माध्यम से, होम क्रेडिट इंडिया उपभोक्ताओं को क्रेडिट को एक बोझ के रूप में नहीं, बल्कि अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने वाले एक ‘सार्थक माध्यम’ के रूप में देखने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह उन्हें बिना किसी आत्म-ग्लानि या संदेह के प्रगति के लिए ‘हाँ’ कहने के लिए सशक्त बनाता है।
यह अभियान अब फेसबुक, इंस्टाग्राम, यूट्यूब, एक्स और लिंक्डइन सहित होम क्रेडिट इंडिया के सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाइव है।
कैंपेन पर बात करते हुए, होम क्रेडिट इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, आशीष तिवारी ने कहा: “होली स्वतंत्रता, रंगों और एकजुटता का प्रतीक है और इसका जश्न मनाती है; हम यही भावना लोगों के वित्तीय निर्णयों के प्रति नजरिए में भी लाना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *