स्थानीय समस्याओं के समाधान हेतु व्यापार मंडल ने प्रभारी मंत्री को सोंपा ज्ञापन 

पहल टुडे, अजय बरया
ललितपुर- जिला उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधिमंडल ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस जाकर प्रथम ज्ञापन प्रभारी मंत्री दानिश अंसारी अल्पसंख्यक राज्य मंत्री जी को दिया दूसरा ज्ञापन लोकप्रिय भाजपा जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत  को दिया
एक ज्ञापन लोकप्रिय सदर विधायक रामरतन कुशवाहा  को दिया
जिसमें जनपद ललितपुर की कई वर्षों से चली आ रही कठिन समस्या ललितपुर जिले का क्षेत्रफल काफी बढ़ चुका है लेकिन फायर सब स्टेशन एवं फायर ब्रिगेड की गाड़ियां सिर्फ मुख्यालय पर ही है जिससे जिले की पांचो तहसील में कहीं भी आग लगने बाद आग पर काबू पाने के लिए बड़ी समस्या होती है और लाखों रुपए की छती व्यापारी किसान एवं आमजन को होती है.
जिला उद्योग व्यापार मंडल पिछले तीन वर्षों से लगातार व्यापारी सुरक्षा फोरम की मीटिंग में मांग करता रहा है लेकिन अभी तक सिर्फ प्रशासन द्वारा जानकारी हुई है कि मड़ावरा, पाली, तालबेहट, ललितपुर ,महरौनी ,तहसीलों में सिर्फ भूमि आवंटन की गई है सब स्टेशन निर्माण के लिए एवं हर तहसील में गाड़ियों की उपलब्धता के लिए प्रशासन अग्नि समन अधिकारी एवं जिलाधिकारी महोदय के माध्यम से उत्तर प्रदेश शासन में महानिदेशक अग्निशमन तथा आपात सेवा उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा पत्र संख्या ff403 -1 दिनांक 03 ,11, 2023 से  अनु स्मारक पत्र दिनांक 11 ,12 ,2023, 01,0 5, 2024 एवं 25,10,24 द्वारा प्रमुख सचिव गृह उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को जिलाधिकारी  एवं अग्निशमन अधिकारी द्वारा पत्राचार किया जा रहा है लेकिन अभी तक सिर्फ पाली मड़ावरा महरौली नाराहट तहसील में फायर ब्रिगेड के लिए जमीन ही आवंटित की गई है जबकि फायर स्टेशन निर्माण के संबंध में तत्कालीन जिलाधिकारी  द्वारा भी उत्तर प्रदेश शासन को पत्राचार द्वारा एवं दूरसंचार के द्वारा संपर्क किया जा रहा है  भीषण गर्मी के मौसम को देखते हुए अबिलंब शासन द्वारा मुख्यमंत्री  से मिलकर पांचो तहसीलों में फायर स्टेशन निर्माण के लिए वित्तीय रकम स्वीकृत कराकर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए एवं हर तहसील में दो गाड़ियां उपलब्ध कराई जाए जनपद मुख्यालय पर कम से कम पांच अग्निशमन की गाड़ियां एवं 10 बाइक गाड़ियां जिसमें 30 लीटर पानी की क्षमता गली मोहल्ले में आग लगने से वहां पहुंच सके और आप पर काबू पा सके आपसे अनुरोध है और पूर्ण विश्वास है जनपद में जनहित की समस्या एवं व्यापारी किसान आमजन की समस्या को शीघ्र ही हल करने की कृपा करेंगे इसी क्रम में प्रभारी मंत्री जी, सदर विधायक जी, जिला अध्यक्ष जी भारतीय जनता पार्टी ने पूर्ण आश्वासन दिया और कहा  जिले की हर तहसील में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को अति शीघ्र ही दिया जाएगा.
ज्ञापन देने में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष पंडित  मनीष सडै़या, जिला अध्यक्ष सुरेश बडे़रा, जिला वरिष्ठ महामंत्री प्रदीप सतरवांस, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंघई, गल्ला मंडी अध्यक्ष प्रदेश उपाध्यक्ष जयकुमार महोली, प्रदेश उपाध्यक्ष उद्योग मंच कमलेश सराफ, प्रदेश मंत्री संतोष इमलिया, प्रदेश संगठन मंत्री राहुल गुप्ता, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष बॉबी राजा नाराहट, राजू सिंधी, रविंद्र दिवाकर, डॉ संजीव कड़की, जिला मंत्री संभव सिंघई, सुबोध गोस्वामी नगर महामंत्री समित समैया, नगर युवा अध्यक्ष संजय जैन रिंकू, नगर मंत्री मनीष मनपसंद, सौरभ सेरबास विवेक , मड़वैया , पवन दाऊ, रजनीश चड्ढा बृजेंद्र कुशवाहा आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *