लखनऊ। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 घंटे वाले हनुमान जी मंदिर, कुड़ियाघाट, लखनऊ में आयोजित विशाल भंडारे में आज समाजसेवा एवं धार्मिक आस्था का सुंदर उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर भंडारे का आयोजन राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लखनऊ जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह जी द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष रामप्रीत शर्मा, लखनऊ जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह, लखनऊ जिला महा सचिव श्रीमती सुरभी टंडन, के साथ ही पम्मी गुरु जी, कार्तिक जी एवं करण जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के बीच भंडारे का वितरण किया गया और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष धनंजय प्रताप सिंह ने कहा कि महाशिवरात्रि जैसे पावन पर्व समाज को एकजुट करने और सेवा भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से जनसेवा का कार्य निरंतर जारी रहेगा। कार्यक्रम में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रीय नागरिकों की सक्रिय भागीदारी रही और पूरे आयोजन का वातावरण भक्ति एवं उत्साह से भरा रहा।