यातायात पुलिस ललितपुर द्वारा बिना लाइसेंस  के खिलाफ चलाया गया अभियान

ललितपुर- पुलिस अधीक्षक मो0 मुश्ताक के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक  अनिल कुमार  एवं क्षेत्राधिकारी यातायात  कृष्ण कुमार मिश्रा के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी यातायात आलोक कुमार तिवारी  द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से NH-44 हाइवे पर स्पीड रडार गन से वाहनों के गति की जांच की गई और अनुमन्य गति सीमा से अधिक गति पाए जाने पर 12 वाहनों का एवं नशे की हालत में वाहन चलाते हुए पाए जाने पर 03 वाहनों का एम. वी.  एक्ट की सुसंगत धाराओं में चालान किया गया। वाहन चालकों/परिचालकों को यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से बताया गया जैसे-फाग लाइट का क्रियाशील होना और उचित प्रयोग, हाई बीम लो बीम का उचित प्रयोग, लेन ड्राइविंग, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाना, नशे की हालत में वाहन न चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करना आदि के बारे में जागरूक किया गया। उक्त के अतिरिक्त यातायात पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों पर  यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया और प्रवर्तन की कार्यवाही के अंतर्गत 103 वाहनों  का एम. वी. एक्ट की विभिन्न धाराओं में चालान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *