गगहा ब्लॉक में कार्यशाला का आयोजन

गगहा, गोरखपुर। बुधवार को गगहा ब्लॉक सभागार में परियोजना निदेशक डॉक्टर नागेंद्र मिश्र की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मार्ग संस्था, नई दिल्ली के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में गगहा ब्लाक के 6 ग्राम पंचायतों की महिलाएं उपस्थित रहीं। संचालन वीरेंद्र कुमार ने किया। मार्ग संस्था के संनो राय ने स्वच्छता, साफ-सफाई, दूषित पानी और महिलाओं के स्वास्थ्य व अधिकारों पर जानकारी दी। परियोजना निदेशक डॉ. नागेंद्र मिश्र ने स्वच्छता, स्वास्थ्य और पोषण पर विस्तार से जानकारी दी और लोगों को जागरूक किया। सहायक परियोजना निदेशक राजेंद्र प्रसाद भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में सरिता, पूजा, रिंकी, वंदना, सपना देवी, मनीष कनोजिया, संध्या, सीमा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *